JioShield: बच्चों की सुरक्षा के लिए लोकेशन, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम ऐप और संपर्क नियंत्रण जैसी सुविधाएं देता है, जाने कीमत, ₹1,000 के वाउचर ऑफर, फोन सपोर्ट और इस्तेमाल का इस्तेमाल का तरीका।
बच्चे बाहर हों तो फोन से रख सकेंगे सुरक्षा पर नजर
बच्चा स्कूल गया है, ट्यूशन से घर लौट रहा है, या दोस्तों के साथ बाहर है, तो माता-पिता के मन में उसकी चिंता रहना संभावित है। ऐसे समय में बार-बार फोन करके उसकी लोकेशन पूछना भी आसान नहीं होता।
इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए jio ने Jioshield पेश किया किया है। यह बच्चों की डिजिटल और रोजमर्रा की सुरक्षा के लिए बनाया गया समाधान है। इसके जरिए माता-पिता बच्चों की लोकेशन देख सकते हैं, आपात स्थिति में SOS सूचना पा सकते हैं और फोन के इस्तेमाल पर कुछ नियंत्रण भी रख सकते हैं
JioShield के साथ माता-पिता के फोन में JioThings ऐप इस्तेमाल होता है, जबकि बच्चों के फोन में JioShield ऐप लगाया जाता है। दोनों फोन को जोड़ने के बाद सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं।
JioShield की कीमत कितनी है?
Jio की शर्तों के अनुसार JioShield कार्यक्रम की एक बार की कीमत ₹1,000 हैं। इसमें 1 साल का JioShield सदस्यता लाभ शामिल है इसके साथ Canva pro और ₹100-₹100 के 10 jio
वाउचर भी दिए जाते हैं। इन वाउचर की कुल कीमत ₹1,000 होती है इन्हें पात्र jio मोबाइल रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
यानी ₹1,000 देने के बाद मिलने वाले वाउचर की कुल कीमत भी ₹1,000 है। इस वजह से jio इसे ग्राहक के लिए प्रभावी रूप से मुफ्त बताता है। लेकिन ध्यान रखें कि ये वाउचर नगद पैसे नहीं है और इनका इस्तेमाल तय शर्तों के अनुसार ही किया जा सकता हैं।
JioShield मैं कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है?
JioShield को केवल लोकेशन देखने वाली सेवा समझना सही नहीं होगा।इसमें बच्चों की सुरक्षा और फोन के इस्तेमाल से जुड़ी कई सुविधाएं दी गई हैं।
1. बच्चों की लोकेशन देख सकेंगे
माता-पिता बच्चों के फोन की लगभग वास्तविक समय वाली लोकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा पीछे 30 दिनों की लोकेशन हिस्ट्री भी देखने की सुविधा दी गई है। जरूरत पड़ने पर एक बार में लोकेशन अपडेट करने का विकल्प भी मिलता है।
इससे माता-पिता को बार-बार फोन करने के पूछने की जरूरत कम हो सकती है कि कहां पहुंचा बच्चा कहां पहुंचा है।
2. SOS अलर्ट मिलेगा
अगर बच्चे को किसी समय मदद की जरूरत पड़ती है, तो SOS सुविधा के जरिए माता-पिता को सूचना मिल सकती है। Jio के अनुसार इस अलर्ट में बच्चों की लोकेशन भी शामिल होती है।
यह सुविधा खास तौर पर आपात स्थिति में काम आ सकती है।
3. घर और स्कूल के लिए सुरक्षित क्षेत्र बना सकते हैं
JioShield में सुरक्षित क्षेत्र बनाने की सुविधा भी उदाहरण के लिए माता-पिता घर और स्कूल को सुरक्षित क्षेत्र के रूप में तय कर सकते हैं।
बच्चा उसे क्षेत्र में प्रवेश करता है या उससे बाहर जाता है तो सूचना मिल सकती है। इससे जियो-फेंसिंग सुविधा का जाता है।
4. फोन दूर से बजा जा सकते हैं
अगर बच्चा फोन कई रखकर भूल गया है, तो JioShield की मदद से उसे दूर से बजाया जा सकता है। फोन शांत अवस्था में होने पर भी उसे बजाने की सुविधा दी गई है।
5. किन लोगों से बात हो, यह तय कर सकेंगे
माता-पिता बच्चों के फोन में स्वीकृत संपर्क तय कर सकते हैं। इससे बच्चा केवल मंजूर किए गए संपर्कों से कॉल प्राप्त कर सकता है।
Jio ने यह भी बताया है कि बाहर जाने वाली कॉल और संदेशों को रोकने की सुविधा आगे जोड़ी जा सकती है।
6. ऐप पर भी रहेगा नियंत्रण
माता-पिता यह तय कर सकते हैं कि बच्चे के फोन में कौन से ऐप इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिन ऐप को अनुमति नहीं दी जाएगी, वे लोक रहेंगे।
इससे बच्चों के फोन में अनावश्यक ऐप के इस्तेमाल को सीमित करने की मदद मिल सकती है।
7. स्क्रीन टाइम की सीमा तय कर सकते हैं
अगर बच्चा फोन पर ज्यादा समय बीतता है तो माता-पिता रोज की स्क्रीन टाइम सीमा तय कर सकेंगे सकते है।
समय पूरा होने के बाद फोन अपने आप लॉक हो सकता है। इससे पढ़ाई खेल और फोन के इस्तेमाल के बीच संतुलन बनाने में मदद मिल सकती है।
8. फोन की बैटरी कम होने पर सूचना
JioShield बच्चों के फोन की बैटरी कम होने पर माता-पिता को सूचना भेज सकता है इससे फोन अचानक बंद होने से पहले ही पता चल सकता है कि बैटरी खत्म होने वाली है।
Android और iPhone में JioShield चलेगा या नहीं?
यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। बच्चों के फोन और माता-पिता के फोन के लिए समर्थन अलग है।
Jio की मौजूदा जानकारी के अनुसार बच्चों के फोन में JioShield चलाने के लिए Android 10 या उसके बाद का संस्करण चाहिए और सक्रिय jio मोबाइल नंबर जरूरी है।
माता-पिता के फोन में JioThings ऐप इस्तेमाल होता है फिलहाल यह Android पर उपलब्ध है जबकि jio के अनुसार इसका iphone संस्करण 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होने वाला है।
साथ ही माता-पिता और बच्चे दोनों को jio नंबर से पंजीकरण करना जरूरी है।
JioShield कैसे शुरू करें?
इससे शुरू करने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल है। Jio के अनुसार शुरुआत के लिए ये कदम अपनाने होंगे।
1. बच्चों की निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने jio नंबर पर पात्र योजना ले।
2. अपने फोन में JioThings ऐप डाउनलोड करके jio नंबर से लॉगिन करें।
3. बच्चे के Android फोन में JioShield ऐप लगाएं और बच्चे के jio नंबर से पंजीकरण करें।
4. दोनों फोन को आपस में जोड़े और OTP से पुष्टि करें।
इसके बाद माता-पिता अपने फोन से उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं को नियंत्रित कर सकते हैं
क्या JioShield बुजुर्गों के लिए भी है?
यह थोड़ी सावधानी जरूरी है JioShield की आधिकारिक जानकारी इससे मुख्य रूप से बच्चों की डिजिटल और शारीरिक सुरक्षा के लिए बताती है
वही jio ने बुजुर्गों के लिए अपने कुछ फोन में Safety Shield नाम के नाम की अलग सुविधा बताई है।इसमें लोकेशन देखने, हाल की लोकेशन हिस्ट्री, बैटरी की स्थिति और सीमित संपर्क जैसी सुविधाएं शामिल है।
इसलिए JioShield और Safety Shield को एक ही सेवा समझना सही नहीं होगा
JioShield लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
इस सेवा में लोकेशन और फोन इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी शामिल होती है। इसलिए माता-पिता को बच्चों को समझाकर और परिवार की जरूरत के अनुसार इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
Jio की गोपनीयता नीति के अनुसार ऐप को लोकेशन संबंधी जानकारी के लिए फोन की लोकेशन सुविधा चालू रखने की जरूरत हो सकती है। कंपनी यह भी बताती है कि ऐप में एकत्र जानकारी का इस्तेमाल सेवा उपलब्ध कराने और उसे बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।
इसलिए सेवा शुरू करने से पहले उसकी गोपनीयता नीति और लागू शर्तों को पढ़ना जरूरी पढ़ना भी जरूरी है
₹1,000 देने पर क्या क्या मिलेगा?
Jio की अधिकारिकता शर्तों के अनुसार रुपए 1000 के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये लाभ शामिल है।
एक साल का JioShield
एक साल का Canva pro
₹100 के 10 jio वाउचर, यानी कुल रुपए 1,000 के वाउचर
इन वाउचर का इस्तेमाल पात्र jio मोबाइल रिचार्ज पर तय शर्तों के अनुसार किया जा सकता है। इन्हें नगद में नई बदला जा सकता।
निष्कर्ष
JioShield उन माता-पिता के लिए बनाया गया है जो बच्चे की सुरक्षा और फोन के इस्तेमाल पर एक ही जगह से नजर रखना चाहते हैं। इसमें लोकेशन 30 दिनों की लोकेशन हिस्ट्री, SOS सूचना, सुरक्षित क्षेत्र, फोन बजाने, ऐप नियंत्रण, संपर्क नियंत्रण और स्क्रीन टाइम जैसी सुविधाएं मिलती है।
इसकी कार्यक्रम कीमत ₹1,000 है और इसके साथ ₹1,000 के jio रिचार्ज वाउचर मिलने की जानकारी है। इसलिए jio इसे प्रभावी रूप से मुक्त लाभ के रूप में पेश कर रहा है। हालांकि वाउचर तय रिचार्ज योजनाओं पर ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं और इन्हें नगद में नहीं बदला जा सकता।
सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चों के फोन में Android 10 या उससे नया संस्करण और सक्रिय jio नंबर चाहिए। माता-पिता के लिए JioThings ऐप फिलहाल Android पर उपलब्ध है और jio के अनुसार ios संस्करण 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होगा।
FAQs अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1.JioShield क्या है?
JioShield बच्चों की सुरक्षा और फोन के इस्तेमाल पर नियंत्रण के लिए jio की सेवा है। इसमें लोकेशन, SOS, स्क्रीन टाइम, ऐप और संपर्क नियंत्रण जैसी सुविधाएं मिलती है।
2.JioShield की कीमत कितनी है?
JioShield कार्यक्रम की कीमत ₹1,000 है इसमें एक साल की सेवा के साथ के ₹100 के 10 jio वाउचर और
Canva pro शामिल हैं।
3.क्या JioShield मुफ्त है?
सीधे तौर पर इसकी कार्यक्रम कीमत ₹1,000 है लेकिन इसके साथ ₹1,000 के jio रिचार्ज वाउचर मिलते हैं, इसके लिए jio इसे प्रभावी रूप से मुक्त बता रहा है।
4.क्या JioShield iPhone में चलाता है?
बच्चों के फोन लिए jioShield को Android 10 या उससे नए फोन की जरूरत है। माता-पिता के लिए JioThings का iOS संस्करण jio के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होगा।
5. क्या JioShield में बच्चों की लोकेशन देख सकते हैं?
हां। इसमें लगभग वास्तविक समय की लोकेशन, 30 दिनों की लोकेशन हिस्ट्री और जरूरत के समय लोकेशन अपडेट करने की सुविधा दी गई है।
6.क्या JioShield में SOS सुविधा है?
हां। बच्चे को मदद की जरूरत होने पर SOS अलर्ट भेजने की सुविधा दी गई है और इसमें बच्चों की लोकेशन भी मिल सकती है
7 क्या jioShield बुजुर्गों के लिए भी है?
JioShield की आधिकारिक जानकारी बच्चों के लिए है बुजुर्गों के लिए jio ने Safety Shield नाम की अलग सुविधा बताई है।
