Jio AI Glasses: भारत में स्मार्ट वियरेबल की तस्वीर बदलने की तैयारी में हैं। IMC 2026 में कैमरा, AI, UPl पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और लाइव स्ट्रीमिंग जैसे फीचर्स वाले स्मार्ट ग्लास दिखाए गए।
Jio Al Glasses: चश्मा बनेगा आपका AI असिस्टेंट
स्मार्टफोन के बाद अब AI की अगली बड़ी एंट्री आंखों के सामने दिखाई दे रही है। रिलायंस जियो ने India Mobile Congress 2026
IMC 2026 में अपने नए AI स्मार्ट ग्लास को शोकेस किया है। देखने में ये चश्मे सामान्य लगते हैं, लेकिन इनके अन्दर AI, कैमरा और वॉइस असिस्टेंट जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
सबसे ज्यादा चर्चा उस कैमरा वाले मॉडल की हो रही है, जिसमें Jio ने बिना स्मार्टफोन बाहर निकाले UPI पेमेंट का डेमो दिखाया। इसके अलावा JioFrames प्लेटफॉर्म में लाइव ट्रांसएक्शन, फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, कॉलिंग, म्यूजिक और AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स की जानकारी पहले ही समाने आ चुकी है।
यानी आने वाले समय में किसी चीज के बरे में जानकारी लेने, दूसरी भाषा को समझने, फोटो खींचने या किसी को लाइव वीडियो दिखाने के लिए बार-बार फोन हाथ में लेने की जरूरत कम हो सकती है।
Jio AI Glasses के दो मॉडल दिखाए गए
IMC 2026 में Jio ने स्मार्ट ग्लास के दो अलग-अलग वर्जन दिखाए है। दोनों का इस्तेमाल अलग जरूरतों के हिसाब से किया जा सकेगा।
पहला मॉडल ऑडियो-केंद्रित है। इसमें कैमरा नहीं है और इसका डिजाइन सामान्य चश्मे जैसा रखा गया है। इसमें स्पीकर और Jio का वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। यूजर Hello Jio बोलकर AI को सक्रिय कर सकता है और उससे सवाल पूछ सकता है। कॉलिंग, म्यूजिक और दुसरे ऑडियो फीचर्स का इस्तेमल भी चश्मे के जरिए किया जा सकता है।
दूसरा मॉडल ज्यादा एडवांस है। इसमें कैमरा और विजुअल AI दिया गया है। यह मॉडल यूजर के सामने मौजूद चीजों को समझने और उनके बारे में जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है। इसी कैमरा वाले मॉडल पर IMC 2026 में UPI पेमेंट का डेमो भी दिखाया गया।
चश्मे से होगा UPI Payment, फोन निकालने की जरूरत नहीं
Jio AI Glasses का सबसे खास फीचर इसका UPI पेमेंट डेमो है। IMC 2026 में कैमरा और विजुअल इंटेलिजेंस वाले मॉडल से QR कोड आधारित पेमेंट का इस्तेमाल दिखाया गया।
इसका मतलब यह है कि भविष्य में किसी दुकान पर पेमेंट करने के लिए जेब से स्मार्टफोन निकालकर कैमरा खोलने की जरूरत नहीं पड़ सकती। चशमे का कैमरा QR कोड को देख सकता है और AI के जरिए पेमेंट प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
हालांकि यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। Jio ने अभी पेमेंट के ऑथेंटिकशन, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रांजैक्शन लिमिट और अंतिम पेमेंट प्रक्रिया की पुरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इसलिए इसे अभी चशमे में पुरी तरह स्वतंत्र UPI सिस्टम के रूप में पेश करना जल्दबाजी होगी।
फिलहाल इतना स्पष्ट है कि Jio ने इस तकनीक का इस्तेमाल करके स्मार्ट ग्लास से UPI पेमेंट का अनुभव दिखाया है।
Live Translation से दूसरी भाषा समझना होगा आसान
JioFrames का एक और उपयोगी फीचर रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन है। Jio की अधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्मार्ट ग्लास कई भारतीय भाषाओं के साथ काम करने के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
मान लीजिए आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं जिसकी भाषा आपको समझ नहीं आती। ऐसी स्थिति में चश्मे के जरिए बातचित को समझने का और दूसरी भाषा में जानकारी हासिल करने में मदद मिल सकती है।
Jio ने इसे भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखकर तैयार करने की बात कही है। कंपनी के अनुसार, उसका वॉइस AI कई भाषाओं और भारतीय बोलचाल के संदर्भों को समझने के लिए तैयार किया गया है।
यात्रा के दौरान बोर्ड, मेन्यू या किसी दूसरी भाषा में लिखी जानकारी को समझने में भी यह सुविधा उपयोगी हो सकती है।
Live Streaming भी कर सकेंगे
JioFrames सिर्फ AI से सवाल पूछने वाला चश्मा नहीं होगा। कंपनी की अधिकारिक JioFrames जानकारी में फोटो खींचने, वीडियो रिकॉर्ड करने और लाइव जाने की सुविधा भी बताई गई है।
यानी किसी कार्यक्रम, यात्रा या खास पल को कैमरे के जरिए रिकॉर्ड करके लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकेगी। इसका फायदा खास तौर पर उन लोगों को हो सकता है जो कंटेंट बनाते हैं और कैमरा हाथ में पकड़े बिना वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं।
Jio ने यह बताया है कि JioFrames से कैप्चर की गई यादों को Jio AI Cloud के साथ जोड़ा जा सकता है। कंपनी ने अपने पहले के प्रदर्शन में फोटो और वीडियो को AI Cloud में स्टोर करने की क्षमता दिखाई थी।
Hello Jio बोलते ही एक्टिव होगा AI
इन स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल मुख्य रूप से वॉइस कमांड के जरिए किया जाएगा। यूजर Hello Jio बोलकर Jio AI को एक्टिव कर सकता है।
इसके बाद चशमे से सवाल पुछना, जानकारी हासिल करना या अलग-अलग कामों के लिए AI की मदद लेना संभव होगा। इसका मतलब यह है कि हर काम के लिए चशमे पर बटन दबाने या फोन स्क्रीन देखने की जरूरत कम हो सकती है।
Jio ने पहले JioFrames के प्रदर्शन में किताब का सारांश पूछने, खाना बनाने के दौरान स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी लेने और किसी शहर के आसपास मौजूद जगहों के बारे में जानकारी हासिल करने जैसे इस्तेमाल भी दिखाए थे।
कॉलिंग और म्यूजिक भी मिलेगा
Jio AI Glasses का इस्तेमल सिर्फ AI फीचर्स के लिए होगा। JioFrames में हैंड्स-फ्री कॉलिंग, म्यूजिक और पाडकास्ट सुनने की सुविधा भी बताई गई है।
कंपनी ने ओपन-ईयर स्पीकर का इस्तेमाल करने की बात कही है। इससे यूजर ऑडियो सुनते समय आसपास की आवाजों से भी पुरी तरह अलग नहीं होगा।
इस तरह इसे एक ऐसे वियरेबल डिवाइस के तौर पर देखा जा सकता है जो फोन और ईयरफोन के कुछ काम एक ही जगह पर करने की कोशिश करेेगा।
Jio Al Glasses में अब तक क्या-क्या सामने आया?
अब तक Jio की आधिकारिक जानकारी और IMC 2026 में दिखाए गए मॉडल को मिलाकर इसकी तस्वीर कुछ इस तरह बनती है
1. दो मॉडल- ऑडियो मॉडल और कैमरा + विजुअल AI मॉडल।
2. वॉइस AI- Hello Jio कमांड के जरिए AI असिस्टेंट का इस्तेमाल।
3. UPI Payment- कैमरा वाले मॉडल में IMC 2026 पर UPI पेमेंट का डेमो।
4. Live Translation- कई भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन।
5. Camera- फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा।
6. Live Streaming- चश्मे से सीधे लाइव जाने की क्षमता।
7. Calling- बिना हाथ लगाए कॉल करने की सुविधा।
8. Music और Podcasts- ओपन-ईयर ऑडियो के जरिए सुनने की सुविधा।
9. AI सहायता- सवालों के जवाब, जानकारी, सीखने और रोजमर्रा के कामों में मदद।
10. Jio AI Cloud- फोटो और वीडियो क्लाउड से जोड़ने की क्षमता।
इनमें से कुछ फीचर्स JioFrames की अधिकारिक जानकारी में बताए गया हैं, जबकी UPI पेमेंट का अनुभव IMC 2026 के नए डेमो में सामने आया है।
Jio AI Glasses की कीमत कितनी होगी?
Jio ने अभी तक इन स्मार्ट ग्लास के अंतिम कीमत अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। इसलिए ₹5,000, ₹10,000 या किसी दूसरी कीमत को पक्की कीमत बताना सही नहीं होगा।
हालांकि Jio पहले ही संकेत दे चुका है कि JioFrames की कीमत मौजूदा ग्लोबल स्मार्ट ग्लास उत्पादों के मूकाबले काफी कम रखने की कोशिश की जा रही है। रिलायंस की ओर से यह भी बताया गया था कि कंपनी हार्डवेयर, और सॉफ्टवेयर और AI के अपने पूरे स्ट्रेक पर काम कर रही है और कीमतों को भारतीय बाजार की जरूरत हिसाब से रखने का लक्ष्य है।
यही वजह है कि इसे भारतीय बाजार के लिए एक किफायती AI वियरेबल बनाने की Jio की कोशिश के तौर पर देखना देखा जा रहा है।
लेकिन सटीक कीमत और बिक्री ऑफर की जानकारी अधिकारिक लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।
कब लॉन्च होंगे Jio AI Glasses?
फिलहाल Jio ने IMC 2026 में इन डिवाइसेज को शोकेस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में 2026 के अंत में बाजार में आने की बात कही जा रही है, लेकिन अंतिम लॉन्च तारीख और बिक्री की शुरुआत को लेकर अधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
इसी तरह बैटरी क्षमता, कैमरा सेंसर, वजन, कनेक्टिविटी, सपोर्टेड स्मार्टफोन और सभी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की पूरी सूची भी अभी सामने नहीं आई है।
इसलिए फिलहाल IMC 2026 में दिखाए गए फीचर्स को प्रोडक्ट का पूर्वावलोकन समझना ज्यादा सही होगा, न कि अंतिम रिटेल स्पेसिफिकेशन।
क्या Jio AI Glasses आम यूजर के काम आएंगे?
अगर Jio इन ग्लास को सही कीमत पर बाजार में लाता है और AI फीचर्स को आसान तरीके से उपलब्ध कराता है, तो इसका इस्तेमाल सिर्फ टेक्नोलॉजी पसंद करने वालों तक सीमित नहीं रह सकता।
यात्रा करने वाले लोगों के लिए ट्रांसलेशन काम आ सकता है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कैमरा और लाइव स्ट्रीमिंग उपयोगी हो सकती है। रोजमरा में कॉल और म्यूजिक के लिए इसे फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं QR कोड देखकर UPI पेमेंट करने वाला फीचर भारतीय बाजार में इसका अलग उपयोग तैयार कर सकता है।
लेकिन यहां कीमत के साथ-साथ बैटरी, प्राइवेसी और पेमेंट सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण होगी। कैमरा वाले चशमे में आसपास के लोगों की तस्वीर या वीडियो रिकॉर्ड होने की संभावना रहती है, इसलिए कंपनी को इसके इस्तेमाल और डेटा सुरक्षा से जुड़े नियम भी स्पष्ट करने होंगे।
Jio AI Glasses सिर्फ स्मार्ट चशमा नहीं, नया वियरेबल प्लेटफॉर्म
Jio की योजना सिर्फ एक चश्मा बेचने तक सीमित दिखाई नहीं देती। कंपनी ने JioFrames को एक AI- Powered wearable platform और ecosystem के रूप में पेश किया है।
रिलायंस ने पहले बताया था कि JioFrames के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर कंपनी खुद काम कर रही है। कंपनी ने मल्टी-लिगुअल AI और भारत में निर्माण की दिशा में भी काम करने की जानकारी दी थी।
अगर आगे चलकर AI चश्मा, AI ईयरबड्स, Jio AI Cloud और Jio के दुसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म आपस में बेहतर तरीके से जुड़ते हैं, तो यूजर के लिए स्माटफोन पर निर्भरता कम करने वाला एक नया वियरेबल इकोसिस्टम तैयार हो सकता है।
निष्कर्ष
Jio AI Glasses ने IMC 2026 में इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकी यह सिर्फ कॉल और म्यूजिक वाला स्मार्ट चशमा नहीं है। कैमरा वाले मॉडल में Jio ने UPI पेमेंट का डेमो दिखाया है, जबकी JioFrames की अधिकारिक जानकारी में AI असिस्टेंट, लाइव ट्रांसलेशन, फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और म्यूजिक जैसे फीचर्स शामिल हैं।
अभी इसकी कीमत, बैटरी, कैमरा स्पेसिफिकेशन और पेमेंट सिक्योरिटी जैसी अहम जानकारियां सामने नहीं आई हैं। इसलिए फिलहाल इसकी सबसे बड़ी खासीयत इसके संभावित इस्तेमाल हैं, जबकी असली तस्वीर कीमत और अधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगी।
