Tap to Share से आसान है Android फाइल शेयरिंग, क्या Tap to Share AirDrop जैसा है? – जानें कौन-से फोन में है और कैसे करता है काम…!

Tap to Share: Android का नया Quick Share फीचर है, जिसकी मदद से दो सपोर्टेड फोन पास लाकर फोटो, कॉन्टैक्ट और दूसरी जानकारी की जा सकती है। जाने कौन से Pixel और Samsung फोन में यह सुविधा मिलेगी और इसे कैसे इस्तेमाल करें।

Tap to Share Android फोन से फाइल शेयर करना हुआ और आसान

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं और किसी दूसरे फोन में फोटो या दूसरी फाइल भेजने के लिए बार-बार Share Menu खोलकर डिवाइस खोजते हैं, तो Google का नया Tap to Share फीचर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। Google ने Quick Share में एक नया तरीका जोड़ा है, जिसके जरिए दो सपोर्टेड Android डिवाइस को पास लाकर कंटेंट शेयर करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

Tap to Share को खास तौर पर उस स्थित के लिए तैयार किया गया है जब दो लोग आमने-सामने हो और उन्हें जल्दी से फोटो, कॉन्टैक्ट या दूसरी जानकारी एक फोन से दूसरे फोन में भेजनी हो। इसका अनुभव कुछ हद तक iPhone के AirDrop जैसे आसान शेयरिंग सिस्टम की याद दिलाता है, हालांकि Android और iPhone के बीच इसे एक जैसा फीचर मानना सही नहीं होगा।

Google के अनुसार Tap to Share की शुरुआत Pixel डिवाइस से हुई है और बाद में Samsung Galaxy समेत दूसरे Android डिवाइस तक इसका विस्तार किया जा रहा है।

कौन-कौन सी चीजें शेयर की जा सकती हैं?

Tap to Share का इस्तेमाल सिर्फ फोटो भेजने तक सीमित नहीं है। Google की जानकारी के मुताबिक Quick Share के जरिए फोटो, लिंक, टेक्स्ट और सामग्री शेयर की जा सकती है, जबकि नए Tap to Share अनुभव में कॉन्टैक्ट जैसी जानकारी शेयर करने पर भी जोर दिया गया है। इसका मतलब यह नहीं हुआ कि अगर आप किसी दोस्त के साथ हाल में खींची गई फोटो शेयर करना चाहते हैं या किसी व्यक्ति को कॉन्टैक्ट की जानकारी भेजना चाहते हैं, तो समर्थित डिवाइस पर प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो सकती है।

किन फोन में Tap to Share मिलेगा?

फिलहाल Tap to Share का रोलआउट Pixel डिवाइस से शुरू हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 6 और उसके बाद के मॉडल में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। Google ने इसे अपने नए Pixel डिवाइसों के साथ भी प्रमुखता से पेश किया है। Samsung Galaxy डिवाइस के लिए भी यह फीचर आने वाला है। Samsung Galaxy डिवाइस के लिए यह फीचर आने वाला है। Samsung के नए डिवाइसों में इसके सपोर्ट की शुरुआत की जा रही है और आने वाले समय में इसकी उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।

यहां ध्यान रखना जरूरी है कि सिर्फ फोन का मॉडल नाम पर्याप्त नहीं है। फीचर की उपलब्धता Android वर्जन, Google Play Services और संबंधित सिस्टम अपडेट पर भी निर्भर कर सकती है।

Pixel यूजर्स के लिए क्यों खास है यह फीचर?

Pixel फोन पर Google अपने Android फीचर्स को सबसे पहले उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। Tap to Share भी इसी तरह Pixel से शुरू हुआ है। Pixel 6 और उसके बाद के कुछ डिवाइसों में फीचर के रोलआउट के बाद यूजर्स Quick Share के जरिए ज्यादा सहज तरीके से दूसरे समर्थित Android फोन के साथ सामग्री शेयर कर पाएंगे।
इससे खासकर उन लोगों को फायदा हो सकता है जो अक्सर परिवार या दोस्तों के साथ बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो शेयर करते हैं।

Tap to Share कैसे काम करता है?

Tap to Share का पूरा उद्देश्य ही शेयरिंग को सरल बनाना है। सामान्य तौर पर आपको पहले उस कंटेंट को चुनना होगा जिसे आप दूसरे फोन पर भेजना चाहते हैं। इसके बाद Quick Share के विकल्प के जरिए नजदीकी समर्थित डिवाइस के साथ शेयरिंग शुरू की जा सकती है। जब दोनों डिवाइस Tap to Share के लिए तैयार हों, तो उन्हें पास लाने पर शेयरिंग का विकल्प सामने आ सकता है। रिसीव करने वाले फोन पर भी जरूरी अनुमति या स्वीकार करने का विकल्प दिखाई दे सकता है। इससे बिना लंबे मेन्यू में जाए सामने मौजूद व्यक्ति को सामग्री भेजना आसान हो सकता है।

क्या सामने वाला फोन अपने आप फाइल ले लेगा?

नहीं, किसी भी फाइल शेयरिंग सिस्टम की तरह यहां भी सुरक्षा और यूजर की अनुमति महत्वपूर्ण है। सिर्फ दो फोन पास लाने से आपकी सभी फाइलें दूसरे फोन में ट्रांसफर नहीं हो जातीं। शेयर करने वाला व्यक्ति तय करता है कि क्या भेजना है और रिसीव करने वाले डिवाइस पर भी शेयरिंग से जुड़ा इंटरफेस या अनुमति दिखाई जा सकती है। यही वजह है कि अगर कोई अनजान व्यक्ति आपका फोन अपने फोन के पास लता है तो आपको बिना समझे किसी शेयरिंग अनुरोध को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

Tap to Share और Quick Share में क्या अंतर है?

दोनों को अलग-अलग फाइल शेयरिंग सिस्टम समझना सही नहीं होगा। Tap to Share असल में Quick Share के अन्दर दिया गया नया शेयरिंग तरीका है। Quick Sense Android में लंबे समय से आसपास मौजूद डिवाइसों के बीच फोटो, वीडियो, लिंक, और अन्य सामग्री शेयर करने की सुविधा देता रहा है। Google ने अब इसके अनुभव को और सरल बनाने के लिए Tap to Share जोड़ा है।

क्या Tap to Share AirDrop जैसा है?

Tap to Share को देखकर इसकी तुलना Apple AirDrop से होना स्वाभाविक है। दोनों का उद्देश्य आसपास मौजूद डिवाइस के बीच सामग्री शेयरिंग को आसान बनाना है। लेकिन दोनों कंपिनयों की तकनीक और इकोसिस्टम अलग हैं। इसलिए Tap to Share को Android का AirDrop कहना पूरी तरह सही नहीं होगा। इसे Quick Share के नए और ज्यादा सहज अनुभव के रूप में देखना बेहतर है।

Google ने Android और iPhone के बीच भी Quick Share को AirDrop के साथ काम करने की दिशा में आगे बढ़ाया है। Pixel 10 परिवार से इसकी शुरुआत की गई थी। इससे साफ है कि Google Android की शेयरिंग सुविधा को सिर्फ Android-to-Android तक सीमित रखने के बजाय अलग-अलग डिवाइस के बीच ज्यादा सुविधाजनक बनाने पर काम कर रहा है।

क्या Tap to Share के लिए इंटरनेट जरूरी है?

Tap to Share का मुख्य उद्देश्य आसपास मौजूद डिवाइस के बीच Quick Share के जरिए सामग्री भेजना है। इसलिए यह सामान्य क्लाउड अपलोड जैसी प्रक्रिया नहीं है जिसमें फाइल को पहले इंटरनेट पर किसी सर्वर पर भेजना पड़े। हालांकि, Quick Share के अलग-अलग तरीके और डिवाइस की सेटिंग के आधार पर कनेक्टिविटी की जरूरत अलग हो सकती है। इसलिए फीचर इस्तेमाल करते समय फोन में Wi-Fi और Bluetooth जैसी जरूरी कनेक्टिविटी सेटिंग चालू रखना बेहतर है।

Tap to Share इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

सबसे जरूरी बात यह है कि फाइल भेजने से पहले सही डिवाइस चुनें। आसपास कई Android फोन मौजूद होने पर गलती से गलत व्यक्ति को फोटो या फाइल भेजने की संभावना हो सकती है। दूसरी तरफ, रिसीव करते समय भी अनजान डिवाइस से आए शेयर अनुरोध को बिना जांचे स्वीकार नहीं करना चाहिए। Quick Share की Visibility और Privacy Settings को अपनी जरूरत के अनुसार रखना बेहतर है।

Tap to Share फीचर दिखाई नहीं दे रहा तो क्या करें?

अगर आपके फोन में Tap to Share का विकल्प अभी नहीं दिखाई दे रहा है तो सबसे पहले सिस्टम अपडेट जांचें‌। इसके साथ Google Play Services और संबंधित Google ऐप्स के अपडेट भी देखना उपयोगी हो सकता है। यह भी संभव है कि आपका फोन अभी इस फीचर के शुरुआती रोलआउट में शामिल न हो। Google ने Tap to Share को पहले सीमित डिवाइसों पर उपलब्ध कराया है और आगे दूसरे Android डिवाइसों तक विस्तार की योजना है।

इसलिए केवल सेटिंग में विकल्प नहीं मिलने की वजह से यह मान लेना सही नहीं होगा कि आपका फोन कभी इस फीचर को सपोर्ट नहीं करेगा।

क्या Tap to Share को बंद किया जा सकता है?

अगर आप नहीं चाहते कि आपका फोन आसपास मौजूद डिवाइसों के साथ आसानी से शेयरिंग के लिए दिखाई दे, तो Quick Share
की Visibility Settings को बदला जा सकता है। Android में Quick Share की सेटिंग खोलकर यह देखा जा सकता है कि आपका डिवाइस किन लोगों या डिवाइसों के लिए दिखाई दे रहा है। उपलब्ध विकल्प फोन के Android वर्जन और निर्माता के इंटरफेस के अनुसार अलग हो सकते हैं। अगर आपको Privacy को लेकर ज्यादा चिंता है तो Visibility को सीमित रखना बेहतर विकल्प हो सकता है।

क्या Tap to Share सभी Android फोन में आएगा?

फिलहाल सभी Android फोन के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं की गई है। Google ने शुरुआत Pixel से की है और Samsung Galaxy डिवाइसों के लिए भी इसे विस्तार दिया जा रहा है। आने वाले समय में ज्यादा Android डिवाइसों तक इसके पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन किसी खास मॉडल के लिए फीचर कब उपलब्ध होगा, यह उसके निर्माता और सिस्टम अपडेट पर निर्भर कर सकता है।

निष्कर्ष

Google का Tap to Share Android में फाइल और जानकारी शेयर करने के अनुभव को आसान बनाने की दिशा में एक उपयोगी कदम है। Quick Share की मौजूदा तकनीक के ऊपर बनाया गया यह तरीका खासकर उन स्थितियों में काम आ सकता है जब दो लोग पास बैठे हों और उन्हें तुरंत फोटो, कॉन्टैक्ट या दूसरी सामग्री शेयर करनी हो।

फिलहाल इसका रोलआउट Pixel डिवाइस से शुरू हुआ है और Samsung Galaxy डिवाइसों के लिए भी सपोर्ट बढ़ाया जा रहा है। अगर आपके फोन में अभी यह फीचर नहीं आया है तो सिस्टम अपडेट और Google Play Services अपडेट की जांच करते रहें। साथ ही Quick Share की Privacy और Visibility Settings को अपनी जरूरत के अनुसार रखना जरूरी है।

कुल मिलाकर, Tap to Share Android के लिए कोई पूरी तरह अलग फाइल ट्रांसफर सिस्टम नहीं है, बल्कि Quick Share को ज्यादा आसान और सहज बनाने वाला नया अनुभव है। अगर Google इसे ज्यादा Android फोन तक पहुंचाता है, तो आने वाले समय में फोन के बीच फाइल शेयर करना पहले की तुलना में काफी सरल हो सकता है।