JioBharat 4G Phone: ₹1,499 में 4G फोन, 6 महीने का रिचार्ज फ्री, 14GB डेटा हर महीने…! – जानें 1,499₹ में क्या-क्या मिलेगा?

JioBharat 4G Phone: सिर्फ ₹1,499 में मिल रहा है और साथ में 6 महीने के रिचार्ज का लाभ दिया जा रहा है। जानें 14GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ₹299 की प्रभावी कीमत का पूरा हिसाब।

JioBharat 4G Phone पर jio का बड़ा ऑफर

जो लोग अभी भी पुराने 2GB फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं,उसके लिए jio ने एक नया ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने 10 साल पुरे होने के मौके पर JioBharat 4G Phone को ₹1,499 की कीमत में दे रही है। खास बात यह है कि इस कीमत पर इसकी कीमत में फोन के साथ 6 महीने तक रिचार्ज का लाभ भी शामिल है।

इस रिचार्ज में हर 28 दिन के चक्र में 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉइस कॉलिंग मिलती है। यानी छह रिचार्ज चक्र पूरे होने तक ग्राहक को कल 84GB डेटा मिल सकता है। यह लाभ तय शर्तों के तहत दिया जाएगा।

Jio का कहना है कि अगर 2GB ग्राहक लगभग ₹199 प्रति महीने के हिसाब से 6 महीने रिचार्ज करता है, तो करीब ₹1,200 खर्च हो जाते हैं। इसी गणना के आधार पर कंपनी‍ JioBharat फोन की प्रभावी कीमत ₹299 बता रही है। हालांकि, ग्राहक को फोन खरीदते समय ₹1,499 ही देने होंगे और ₹299 कोई अलग से बिक्री कीमत नहीं है।

₹1,499 में क्या-क्या मिलेगा?

इस ऑफर को आसान भाषा में समझें तो ग्राहक को ₹1,499 में JioBharat 4G फोन मिलेगा। इसके साथ 6 रिचार्ज चक्र का लाभ मिलेगा।

1. फोन की कीमत ₹1,499
2. लाभ की अवधि 6 रिचार्ज चक्र
3. हर चक्र की वैधता 28 दिन
4. डाटा और 28 दिन में 14GB
5. वॉइस कॉल अनलिमिटेड
6. SMS हर रिचार्ज चक्र में 300 SMS
7. कंपनी की बताई प्रभावी डिवाइस कीमत ₹299

Jio के आधिकारिक नियमों के अनुसार 6 रिचार्ज चक्र लगातार पूरे होने पर पूरे ही लाभ मिलते हैं।

6 महीने में मिलेगा 840GB डेटा

इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत डेटा लाभ है। प्रत्येक 28 दिन के रिचार्ज चक्र में 14GB डेटा मिलेगा। इसका मतलब छह चक्रो में कुल 84GB डेटा उपलब्ध होगा।

Jio के नियमों के अनुसार इस 14GB प्रतिदिन 0.50GB हाई-स्पीड डेटा शामिल है। इसके अलावा और हर 28 दिन के चक्र में 300 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ भी दिया गया है।

इसलिए इसे सिर्फ फोन खरीदने का ऑफर समझना सही नहीं होगा। कंपनी फोन के साथ करीब छह महीने की कनेक्टिविटी भी जोड़ रही है।

₹299 की कीमत का पूरा हिसाब क्या है?

यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ₹299 की प्रभावी कीमत है। Jio के अनुसार सामान्य तौर पर 2GB ग्राहक करीब ₹199 प्रति महीने रिचार्ज पर खर्च करता है।

6 महीने के लिए यही खर्च लगभग ₹1,200 बैठता है। अगर ₹1,499 के फोन पैकेज में शामिल इस रिचार्ज लाभ की कीमत को घटाया जाए, तो:

₹1,499 – ₹1,200 = ₹299

इसी वजह से jio इस ऑफर में फोन की प्रभावी कीमत ₹299 बता रहा है।

लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि फोन सीधे ₹299 में नहीं मिल रहा है। ग्राहक को ₹1,499 का भुगतान करना होगा। ₹299 सिर्फ 6 महीने के रिचार्ज लाभ की अनुमति कीमत घटाने के बाद निकलने वाली प्रभावी डिवाइस कीमत है।

ऑफर कितने दिन तक चलेगा?

Jio का यह Anniversary Offer सीमित अवधि के लिए है। कंपनी के आधिकारिक नियमों के अनुसार ऑफर 15 सितंबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक लागू है। jio जरूरत के अनुसार इसकी अवधि बड़ा या घटा भी सकता है

इसलिए अगर कोई ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेना चाहता है, तो खरीदारी और फोन का सक्रियण ऑफर की तय अवधि के अंदर करना होगा।

सिर्फ फोन खरीदना काफी नहीं, इन शर्तों का रखें ध्यान

इस ऑफर में 6 महीने का लाभ अपने आप हर फोन पर लागू नहीं हो जाता। Jio ने इसके लिए कुछ शर्ते रखी हैं।

ग्राहक को योग्य JioBharat डिवाइस खरीदकर उसे jio नेटवर्क पर पहली बार सक्रिय करना होगा।इसके बाद नए Jio SIM, MNP वाले Jio SlM या मौजूदा Jio SIM के साथ तय प्रक्रिया के अनुसार रिचार्ज करना होगा।

Jio के नियमों के अनुसार फोन और मोबाइल नंबर की पहचान के लिए lMEl और MSlSDN की जोड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। लाभ की अवधि में यह जोड़ी बनाए रखना जरूरी है।

इसके अलावा Jio SIM को फोन के SlM Slot 1 या मुख्य SlM स्लाट में रखने की शर्त भी दी गई है।

हर महीने 14GB डेटा कैसे मिलेगा?

यहा एक और जरूरी बात है। 6 महीने का पूरा 84GB डेटा एक साथ नहीं मिलेगा। लाभ 6 अगर अलग-अलग 28 दिन के रिचार्ज चक्रों में दिया जाएगा।

हर चक्र में।

14GB डटा + अनलिमिटेड वॉइस कॉल प्लस 300 SMS मिलेंगे।

अगर किसी चक्र का लाभ इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो jio के नियमों के अनुसार वह आगे के चक्र में जमा नहीं होगा। यानी बचे हुए लाभ को अगले महीने जोड़कर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

JioBharat 4G Phone में क्या क्या मिलता है?

JioBharat साधारण कीपैड फोन की तरह दिखता है, लेकिन इसमें 4G नेटवर्क के साथ कई डिजिटल सुविधाएं दी गई हैं।

JioBharat फोन में jioTV, jioHotster और संगीत सेवाओं जैसी मनोरंजन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है फोन में Jiopay के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी दी जाती है

इसका फायदा खासकर उन लोगों को हो सकता है जो स्मार्टफोन नहीं रखता है रखना चाहते, लेकिन कॉलिंग के अलावा कुछ डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

2G फोन से 4G पर जाने वालों के लिए क्या फायदा?

Jio इस ऑफर को खास तौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 4G नेटवर्क पर लाने के उद्देश्य से पेश कर रहा है।

कई लोग आज भी सिर्फ कॉलिंग और सामान्य संदेशों के लिए पुराने कीपैड फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन पर ज्यादा पैसा खर्च करने जरूरी नहीं होता। JioBharat जैसे फोन इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

4G नेटवर्क मिलने से कॉलिंग के साथ में इंटरनेट आधारित सेवाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। Jio के मुताबिक JioBharat डिवाइस उसके 4G नेटवर्क पर काम करते हैं।

JioBharat फोन में मनोरंजन की सुविधा भी

JioBharat को सिर्फ कॉल करने वाला फोन नहीं रखा गया है कंपनी इसमें कई डिजिटल मनोरंजन सेवाएं भी देती है

फोन के जरिए jioTV पर भी टीवी चैनल देखना और jioHotster पर उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा संगीत सुनने के लिए jio की संगीत सेवा भी उपलब्ध है।

हालांकि इन सेवाओं का वास्तविक अनुभव नेटवर्क, फोन मॉडल और उपलब्ध एक सुविधाओं पर निर्भर कर सकता है।

Jiopay से डिजिटल भुगतान की सुविधा

JioBharat फोन में jiopay के जरिए डिजिटल भुगतान का विकल्प भी दिया जाता है। इससे ऐसे ग्राहक भी डिजिटल भुगतान की सुविधा इस्तेमाल कर सकते हैं जो महंगे टचस्क्रीन स्मार्टफोन नहीं खरीदना चाहते।

JioBharat मैं भुगतान से जुड़े अलर्ट और Sound Box जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है।

कौन लोग इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं?

Jio के आधिकारिक नियमों के अनुसार यह ऑफर पात्र ग्राहकों के लिए है। इसमें नया jio ग्राहक, मौजूद jio और दूसरे नेटवर्क से jio में नंबर पोर्ट कराने वाला ग्राहक के तय शर्तों के तहत शामिल हो सकता है।

ऑफर का लाभ लेने के लिए योग्य डिवाइस खरीदना और उससे तय अवधि के दौरान सक्रिय करना जरूरी है।

एक और बात ध्यान रखें की ऑफर के लाभ एक ही Jio SlM और lMEl संयोजन पर एक बार ही लिए जा सकते हैं। लाभ किसी दूसरे फोन या SlM में सामान्य तरीके से ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

JioBharat का सामान्य रिचार्ज भी सस्ता है

Jio की वेबसाइट पर JioBharat के लिए अलग रिचार्ज योजनाएं भी बताई गई हैं।कंपनी के अनुसार ₹123 वाले 28 दिन के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है, जबकि 14GB डेटा वाला विकल्प भी उपलब्ध है।

इसलिए 6 महीने के Anniversary Offer की ऑफर अवधि खत्म होने के बाद ग्राहक को अपनी जरूरत के अनुसार अलग JioBharat रिचार्ज चुनना होगा।

क्या यह फोन स्मार्टफोन की जगह ले सकता है।

JioBharat को स्मार्टफोन सीधा विकल्प नहीं माना जा सकता। इसका मुख्य उद्देश्य फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को 4G कनेक्टिविटी और जरूरी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अगर किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया के सभी ऐप,बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरा, वीडियो कॉलिंग और स्मार्टफोन वाले दूसरे ऐप्स चाहिए, तो उसके लिए Android स्मार्टफोन ज्यादा उपयोगी रहेगा।

लेकिन सिर्फ कॉलिंग, इंटरनेट की सीमित जरूर, डिजिटल भुगतान और कुछ मनोरंजन सुविधाएं सुविधाओं के लिए कीपैड फोन चाहिए, तो JioBharat का यह ऑफर फोन का यह ऑफर अलग तरह का विकल्प देता है।

खरीदने से पहले किन बातों की जांच करें?

फोन खरीदने से पहले यह देखना जरूरी है कि जिस JioBharat मॉडल को आप खरीद रहे हैं, वह Anniversary Offer के लिए योग्य है या नहीं jio के नियमों में Eligible Device को कंपनी द्वारा तय डिवाइस के रूप में परिभाषित किया गया है।

साथ ही फोन सक्रिय करने के बाद यह भी सुनिश्चित करें कि छह रिचार्ज चक्रों का लाभ आपके नंबर पर सही तरीके से मिल रहा है। Jio के अनुसार लाभ से जुड़ी सूचना SMS के माध्यम से दी जा सकती है।

किसी समस्या की स्थिति में jio ने 199 और 1800 -889-9999 ग्राहक सेवा नंबर भी दिए हैं।

निष्कर्ष

Jio मैं अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर JioBharat 4G फोन के लिए ₹1,499 का Anniversary Offer पेश किया है। इसमें योग्य फोन के साथ 6 रिचार्ज चक्रों का लाभ दिया जा रहा है। हर 28 दिन में 14GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे। 6 चक्रों में कुल 84GB डेटा उपलब्ध हो सकता है

Jio की गुणवत्ता के मुताबिक 6 महीने के करीब ₹1,200 के रिचार्ज लाभ को ध्यान में रखने पर फोन की प्रभावी कीमत ₹299 रह जाती रह जाती है। लेकिन ग्राहक को शुरुआत में ₹1,499 का भुगतान करना होगा, इसलिए ₹299 का फोन की वास्तविक बिक्री कीमत नहीं समझना चाहिए।

यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए जो अभी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और कम खर्चे में 4G नेटवर्क पर जाना चाहते हैं। ऑफर की अवधि 20 अक्टूबर 2026 तक बताई गई है और इसके साथ कई शर्तें लागू है।

FAQs.अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. JioBharat 4G फोन की कीमत कितनी है?

Jio Anniversary Offer के तहत योग्य JioBharat 4G फोन ₹1,499 में उपलब्ध है।

2. क्या JioBharat के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री है?

हां। योग्य ग्राहक को अधिकतम छह 28 दिन के रिचार्ज चक्रों का मिलता है।हर चक्र में 14GB डेटा और और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग शामिल है।

3. छह महीने में कितना डेटा मिलेगा?

हर 28 दिन में 14GB के हिसाब से छह चक्रों में कुल 84GB डेटा मिल सकता है।

4. JioBharat की प्रभावी कीमत ₹299 कैसे हुई?

Jio ने करीब ₹1,200 के छह महीने के रिचार्ज खच की गणना करके ₹1,499 के पैकेज से इसे घटाया है। इसलिए कंपनी प्रभावी डिवाइस कीमत ₹299 बताती है। यह सीधे ₹299 में मिलने वाला फोन नहीं है।

5. Jio Anniversary Offer कब तक है?

Jio के आधिकारिक नियमों के अनुसार ऑफर 15 सितंबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक है, हालांकि कंपनी इसमें बदलाव कर सकती है।