TRAl के नए स्पैम कॉल नियमों में संदिग्ध व्यावसायिक कॉल की पहचान और कार्रवाई का तरीका बदल गया है। जाने पहली गलती पर 15 दिन की रोक, दोबारा उल्लंघन पर एक साल की कार्रवाई, 1909 और नए की नियमों की पूरी जानकारी।
स्पैम कॉल करने वालों पर अब पहले से सख्त कार्रवाई
मोबाइल पर आने वाली अनचाही प्रचार कॉल और संदेश लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी बने हुए हैं। कई बार बिना किसी शिकायत के भी लगातार प्रचार कॉल आते रहते हैं अब ऐसे मामलों पर कार्रवाई करने के लिए दूरसंचार नियामक ने नियमों में बदलाव किया है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण कारण यानी TRAl ने Telecom Commercial Communications Customer Preference Regulations के तीसरे संशोधन, 2026 को 18 सितंबर 2026 को जारी किया है। नए नियमों में संदिग्ध अनचाही व्यावसायिक संचार की पहचान और उसे पर कार्रवाई के लिए ज्यादा सक्रिय व्यवस्था रखी गई है।
इस बदलाव की खास बात यह है कि टेलिकॉम कंपनियों को सिर्फ ग्राहक की शिकायत का इंतजार करने के बजाय उपलब्ध तकनीकी व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ही कार्रवाई करनी होगी।
पहली गलती पर क्या होगा?
नए प्रावधानों के तरह अगर किसी ऐसे नंबर या संसाधन से अनचाही व्यावसायिक कॉल या संदेश भेजें जाते हैं जिन्हें नियमों के तहत संदिग्ध माना जाता है, तो कार्रवाई की जा सकती है।
पहली बार उल्लंघन सामने आने पर उसके सभी दूरसंचार संसाधनों की बहार जाने वाली सेवा 15 दिनों तक बंद की जा सकती है। TRAl की पहले से उपलब्ध आधिकारिक जानकारी में पहली ऐसी शिकायत आधारित कार्रवाई के लिए 15 दिन की आउटगोइंग रोक का प्रावधान बताया गया है।
इसका मतलब यह है कि नियम तोड़ने वाले नंबर से उस अवधि में सामान्य रूप से बाहर जाने वाली कॉल या संदेश जैसी सेवाओं पर रोक लग सकती है।
दोबारा स्पैम भेजने पर एक साल कार्रवाई
अगर वही प्रेषक दोबारा नियमों का उल्लंघन करता है, तो करवाई और कड़ी हो सकती है।
ऐसे मामले में उसके सभी दूरसंचार संसाधनों को एक साल तक काटने और संबंधित प्रेषक को इस अवधि के लिए सभी सेवा प्रदाताओं के स्तर पर प्रतिबंधित करने का प्रावधान है।
इसका उद्देश्य बार-बार नियम तोड़कर अलग-अलग नंबरों से प्रचार कॉल और संदेश भेजने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना है।
अब ग्राहक की शिकायत का इंतजार जरूरी नहीं
स्पैम रोकने की दिशा में यह बदलाव महत्वपूर्ण है। पहले अनचाही व्यावसायिक संचार के खिलाफ ग्राहक की शिकायत कार्रवाई का एक अहम आधार थी।
TRAl ने 2026 टेलीकॉम कंपनियो के लिए AI और मशीन लर्निंग आधारित UCC Detecy व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए थे। इसका उद्देश्य संदिग्ध अनचाही व्यावसायिक संचार की पहचान, रोकथाम और निगरानी को ज्यादा सक्रिय बनाना है।
इस व्यवस्था में अलग-अलग संकेतों और नेटवर्क से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए किया जा सकता है।
यानी आने वाले समय में केवल यह देखना पर्याप्त नहीं होगा कि कितने लोगों ने शिकायत की टेलीकॉम कंपनियों की तकनीकी व्यवस्था भी संदिग्ध गतिविधि पकड़ने में भूमि भूमिका निभाएंगी।
AI से कैसे पकड़ी जाएगी संदिग्ध स्पैम गतिविधि ?
TRAl पहले ही सेवा प्रदाताओं को AI और मशीन लर्निंग आधारित तकनीकी का इस्तेमाल करके अनचाही व्यावसायिक संचार की पहचान करने की दिशा में काम करने को कह चुका है।
ऐसी व्यवस्था अलग-अलग संकेत को देखकर यह पता लगाने में मदद कर सकती है कि किसी नंबर का इस्तेमाल सामान्य व्यक्तिगत बातचीत के लिए हो रहा है या बड़ी संख्या में प्रचार संदेश और कॉल करने के लिए।
इस कॉल और संदेशों के व्यवहार अलग-अलग प्राप्तकर्ताओ तक संचार और दूर भी तकनीकी जानकारी जैसे संकेत काम आ सकते हैं।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर अज्ञात नंबर से आने वाली कॉल अपने आप स्पैम मानी जाएगी। नियमों के तहत वैध व्यावसायिक संचार और ग्राहक की अनुमति वाली संचार गतिविधियों के लिए अलग व्यवस्था है।
स्पैम खोलो सामान्य कॉल में अंतर क्या है?
TRAl के अनुसार किसी कॉल या संदेश स्पैम या अनचाही व्यावसायिक संचार तब माना जाता है जब वह ग्राहक की अनुमति या उसकी दर्ज प्राथमिकताओं के अनुसार न हो।
इसलिए किसी कंपनी की हर प्रचार कॉल को अपने आप नियम तोड़ना नहीं माना जा सकता। यदि ग्राहक ने किसी तरह की व्यावसायिक संचार की अनुमति दी है या उसकी दर्ज पसंद के अनुसार संचार किया जा रहा है, तो स्थिति अलग हो सकती है।
यही वजह है कि स्पैम रोकने के लिए ग्राहक की अपनी पसंद दर्ज करना भी महत्वपूर्ण है।
1909 पर BLOCK PROMO भेजकर प्रचार संदेश रोकें
अगर आप प्रचार संदेश नहीं चाहते हैं, तो तरल की व्यवस्था में 1909 के जरिए अपनी पसंद दर्ज करने का विकल्प दिया गया है।
सभी प्रचार संदेशों को रोकने के लिए SMS में
BLOCK PROMO
लिखकर 1909 पर भेज सकता है भेजा जा सकता है TRAl की उपलब्धता जानकारी में इस विकल्प के साथ 1909 पर कॉल और अन्य तरीकों से भी प्रचार संचार को रोकने की सुविधा बताई गई है।
इसके अलावा ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार कुछ खास श्रेणियां के प्रचार संदेश भी रोग सकता है।
उदाहरण के लिए बैंकिंग, बीमा, रियल एस्टेट शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी अलग-अलग श्रेणियां के लिए अलग प्राथमिकता दर्ज की जा सकती है।
1909 पर शिकायत भी कर सकते हैं
अगर आपकी पसंद दर्ज होने के बाद भी अनचाही व्यावसायिक कॉल या संदेश आते हैं, तो 1909 के जरिए शिकायत करने का विकल्प मौजूद है। TRAl ने ग्राहक शिकायत के लिए अपने तंत्र में 1909 के साथ संबंधित सेवा प्रदाता के ऐप या वेबसाइट का विकल्प भी बताया है।
इसलिए इस संदिग्ध प्रचार कॉल को सिर्फ काट देना ही एकमात्र रास्ता नहीं है जरूरत पड़ने पर उसकी शिकायत भी की जा सकती है।
Truecaller जैसे ऐप का क्या होगा?
Truecaller जैसे कॉल पहचान और कॉल प्रबंधन ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए नए TRAl नियमों को समझना जरूरी है।
इन ऐप्स का काम मुख्य रूप से कॉल की पहचान, संदिग्ध नंबरों की जानकारी देने या उपयोगकर्ताओं को कॉल प्रबंधन में मदद करना है। वही TRAl के नए नियम टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं और व्यावसायिक संचार भेजने वालों पर लागू नियामकीय की व्यवस्था से जुड़े हैं।
इसलिए Truecaller जैसे ऐप का इस्तेमाल करना और TRAl के स्पैम नियम दो अलग बातें हैं।
TRAl की 2026 की मसौदा का प्रक्रिया में Truecaller भी एक हितधारक के रूप में शामिल है था और उसने अपने विचार प्रस्तुत किए थे। इससे यह पता चलता है कि कॉल पहचान से जुड़े मंचों को इसी को भी इस नियामकीय चर्चा में शामिल किया गया था।
लेकिन नए नियमों का मतलब यह नहीं है कि Truecaller जैसे ऐप बंद हो जाएंगे या उनका इस्तेमाल अनिवार्य हो जाएगा।
क्या हर स्पैम कॉल पर तुरंत नंबर बंद होगा?
ऐसा समझना सही नहीं होगा।
के नियमों में अनचाही व्यावसायिक संचार की पहचान, शिकायत, जांच और कार्रवाई के लिए अलग-अलग प्रक्रिया है। कारवाई इस बात पर निर्भर करेगी कि संचार किस तरह का है, किस नंबर या संसाधन से किया गया है और संबंधित नियमों का उल्लंघन किस तरह सामने आया है।
सामान्य मोबाइल उपयोगकर्ता को सिर्फ किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर यह नहीं मान लेना चाहिए कि वह नंबर तुरंत बंद कर दिया जाएगा।
ग्राहकों के लिए नए नियमों का क्या मतलब है?
आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं हूं के लिए सबसे बड़ा बदलाव यह है कि स्पैम रोकने की व्यवस्था अब केवल शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी है।
TRAl की व्यवस्था टेलीकॉम कंपनियों को तकनीकी माध्यमों से संदिग्ध अनचाही व्यावसायिक संचार की पहचान और रोकथाम पर भी काम करना है।
ग्राहक अपनी तरफ से भी कुछ जरूरी कदम उठा सकते हैं।
1. जिन प्रचार संदेशों की जरूरत नहीं है, उनके लिए 1990 पर BLOCK PROMO भेज सकते हैं।
2. लगातार आने वाले संदिग्ध प्रचार कॉल या संदेश की शिकायत कर सकते हैं।
3. बैंक, बीमा या दूसरी जरूरी सेवाओं के संदेश पूरी तरह से पूरी तरह बंद करने से पहले अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान से चुनें।
क्योंकि सभी प्रचार संदेश एक जैसे नहीं होते। कई लोगों के लिए बैंक या बीमा से जुड़ी जानकारी जरूरी भी हो सकती है।
नए नियम क्यों ले गए हैं?
मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर प्रचार कॉल और संदेश भेजने के लिए किया जाता है। कुछ मामलों में 10 अंकों वाले सामान्य मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल व्यावसायिक संचार के लिए भी किया जा रहा है, जबकि ऐसे अनचाहे संचार पर पहले से नियम मौजूद है। TRAl में ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए पहले भी चेतावनी, उपयोग सीमा और संसाधन बंद करने जैसे प्रावधान रखे हैं।
2026 का बदलाव इस व्यवस्था को तकनीकी रूप से ज्यादा सक्रिय बनाने की दिशा में है। AI और मशीन लर्निंग आधारित पहचान तथा अलग-अलग सेवा प्रदाताओं के बीच जानकारी साझा करने पर भी TRAl ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
एक नजर में समझें नए नियम
1. पहली बार उल्लंघन 15 दिनों तक बाहर जाने वाली सेवा बंद की जा सकती है।
2. दोबारा उल्लंघन सभी दूरसंचार संसाधनों को एक साल तक बंद किया जा सकता है और संबंधित प्रेषक को प्रतिबंधित किया जा सकता है।
3. संदिग्ध गतिविधियों की पहचान Al और मशीन लर्निंग आधारित व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा रहा है।
4. प्रचार संदेश रोकना 1909 पर BLOCK PROMO भेजने का विकल्प।
5. शिकायत 1909 और संबंधित सेवा प्रदाता के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।
6. कॉल पहचान ऐप Truecaller जैसे ऐप और की TRAl नियामकीय कार्रवाई अलग-अलग व्यवस्थाएं है।
निष्कर्ष
TRAl ने 18 सितंबर 2026 को Telecom Commercial Communications Customer Preference Regulations में तीसरा संशोधन जारी किया है। इसका उद्देश्य अनचाही व्यावसायिक कॉल और संदेशों पर कार्रवाई की व्यवस्था को ज्यादा सक्रिय बनाना है। नई व्यवस्था में Al और मशीन लर्निंग आधारित पहचान का इस्तेमाल भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं नियम तोड़ने वाले प्रेषको के खिलाफ पहली बार 15 दिनों तक बाहर जाने वाली सेवा रोकने और दोबारा उल्लंघन पर एक साल तक दूरसंचार संसाधन बंद करने जैसी कार्रवाई का प्रावधान है। आम मोबाइल ग्राहक के लिए 1909 अब भी महत्वपूर्ण माध्यम है। अगर आप प्रचार संदेश नहीं चाहते हैं तो BLOCK PROMO लिखकर 1909 पर भेज सकते हैं। साथ ही अनचाही व्यावसायिक संचार मिलने पर शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि हर अनजान कॉल को स्पैम नहीं माना जा सकता। ग्राहक अनुमति और उसकी दर्ज पसंद नहीं पसंद भी नियमों का अहम हिस्सा है। इसलिए अपनी पसंद सही तरीके से दर्ज करना और जरूरत पड़ने पर ही शिकायत करना और दोनों जरूरी हैं।
FAQs अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1.TRAl के नए स्पैम कॉल नियम कब जारी हुए?
TRAl ने Telecom Commercial Communications Customer Preference Regulations के तीसरे संशोधन को 18 सितंबर 2026 को जारी किया।
2.पहली बार स्पैम नियम तोड़ने पर क्या होगा?
पहली बार उल्लंघन पर संबंधित दूरसंचार संसाधनों की बाहर जाने वाली सेवा 15 दिनों तक बंद की जा सकती है।
3.दूसरी बार उल्लंघन पर क्या होगा?
दोबारा उल्लंघन होने पर सभी दूरसंचार संसाधनों को एक साल तक बंद करने और संबंधित प्रेषक को प्रतिबंधित करने का प्रावधान है।
4 प्रचार संदेश बंद करने के लिए 1909 पर क्या भेजें?
सभी प्रचार संदेशों को रोकने के लिए SMS में BLOCK PROMO लिखकर 1909 पर भेजा जा सकता है।
5 क्या Truecaller बंद हो जाएगा?
नहीं। TRAl के नए नियम Truecaller जैसे कॉल पहचान ऐप को बंद करने का प्रावधान नहीं करते। ऐसे ऐप और को टेलीकॉम नियमन अलग-अलग व्यवस्था है। TRAl की 2026 की मसौदा प्रक्रिया में Truecaller एक हितधारक के रूप में शामिल था।
6.क्या TRAl अब हर स्पैम कॉल की शिकायत का इंतजार करेगा?
नहीं व्यवस्था का उद्देश्य तकनीकी मध्यमो से संदिग्ध अनचाही व्यावसायिक संचार की पहचान और कार्रवाई को भी मजबूत करना है। Al और मशीन लर्निंग आधारित UCC Detect व्यवस्था इसी दिशा में है।
