Samsung Galaxy A08: भारत में ₹18,499 में लॉन्च हुआ है। फोन में 6.7 इंच 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Al फीचर्स मिलते हैं। जानें पूरी जानकारी।
Samsung Galaxy A08: हुआ भारत में लॉन्च
Samsung ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत ₹18,499 रखी गई है और इसमें बड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ 50MP डुलर रियल कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में फोन को ऐसे ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं।
Galaxy A08 की सबसे खास बात इसका लंबा अपडेट सपोर्ट है। Samsung के अनुसार फोन 6 पीढ़ी तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यानी 2026 में लॉन्च हुआ यह फोन लंबे समय तक सॉफ्टवेयर के लिहाज से पुराना नहीं पड़ेगा। Samsung की आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी अपडेट की अवधि 30 सितंबर 2032 तक है।
इसके अलावा फोन में Android 16 आधारित One Ul 9, Circle to Search, Google Gemini और Perplexity जैसे Al फीचर्स भी दिए गए हैं।
Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A08 का भारत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत ₹18,499 है। फोन डार्क ब्लू , ग्रीन और सिल्वर रंग में उपलब्ध है।
फोन को Samsung के आधिकारिक स्टोर, Samsung.com, पार्टनर रिटेल स्टोर और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए
खरीदा जा सकता है। कंपनी योग्य बैंक कार्ड पर 6 महीने तक की EMl और NBFC पार्टनर के जरिए 9 महीने तक
की नो-कास्ट EMl का विकल्प भी दे रही है।
Galaxy A08 के फीचर्स एक नजर में
1.डिस्प्ले 6.7 इंच HD+ PLS LCD,90Hz
2.पोसेसर MediaTek Helio G99+
3.RAM और स्टोरेज 4GB + 64GB
4.मुख्य कैमरा 50MP + 2MP
5.फ्रंट कैमरा 8MP
6.बैटरी 6,000mAh
7.चार्जिंग 25W फास्ट चार्जिंग
8.सॉफ्टवेयर Android 16 आधारित One Ul 9
9.अपडेट 6 पीढ़ी तक OS और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट
10.सुरक्षा Samsung Knox, lP64
6.7 इंच की स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट
Galaxy A08 में 6.7 इंच का HD+ PLD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है, जिससे सामान्य 60Hz स्क्रीन की तुलना में स्क्रालिंग और एनिमेशन ज्यादा सहज दिखाई दे सकते हैं। Samsung की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसका रेजालयूशन 720 * 1600 पिक्सल है।
बड़ी स्क्रीन का फायदा वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और वेब ब्राउजिंग जैसे कामों में मिल सकता है। हालांकि यह AMOLED पैनल नहीं है, इसलिए खरीदारी से पहले अपनी डिस्प्ले प्राथमिकता को ध्यान में रखना चाहिए।
50MP का डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। Samsung के अनुसार 50MP रिजालयूशन
मुख्य वाइड कैमरा से मिलता है। फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है।
मुख्य कैमरा में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस का सपोर्ट है। वीडियो रिकॉर्डिंग अधिकतम Full HD 30fps तक की जा सकती है।
इस कैमरा सेटअप से दिन की रोशनी में सामान्य फोटो और रोजमर्रा की तस्वीरों के लिए पर्याप्त अनुभव मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह फोन कैमरा-केंद्रित प्रीमियम मॉडल नहीं है।
6,000mAh की बड़ी बैटरी
Galaxy A08 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन की सबसे बड़ी खूबियां में एक है। Samsung के मुताबिक बैटरी की सामान्य क्षमता 6,000mAh है,जबकि इसकी न्यूनतम रेटेड क्षमता 5,830mAh है।
बड़ी बैटरी का फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो दिनभर कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप नेटवर्क, स्क्रीन की चमक और फोन इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करेगा।
फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन Samsung की आधिकारिक जानकारी के अनुसार 25W चार्जर अलग से खरीदना पड़ सकता है।
MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर
Galaxy A08 में MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज कम पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।यह कांबिनेशन रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग WhatsApp, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और सामान्य ऐप इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। हालांकि बहुत ज्यादा गेमिंग या भारी काम के लिए फोन खरीदने वाले ग्राहकों को इसके प्रदर्शन की तुलना दूसरे विकल्पों से करनी चाहिए।
6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Galaxy A08 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Samsung के अनुसार फोन को 6 पीढ़ी तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
फोन Android 16 आधारित One Ul 9 के साथ आता है। Samsung की आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी अपडेट की अवधि 30 सितंबर 2032 तक है।
इसका मतलब यह है कि फोन खरीदने वाले ग्राहक को कुछ साल बाद सिर्फ इसलिए नया फोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि पुराने फोन का सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म हो गया है।
हालांकि 6 OS अपग्रेड का मतलब यह नहीं है कि फोन हर नए Android वर्जन पर हमेशा फ़्लैगशिप फोन जैसी स्पीड देगा। हार्डवेयर क्षमता समय के साथ अपनी भूमिका निभाएंगी।
Galaxy A08 में मिलेंगे Al फीचर्स
Samsung ने Galaxy A08 में बजट कीमत के बावजूद कई Al सुविधाएं शामिल की हैं। फोन में Circle to Search, Google Gemini और Perplexity जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Circle to Search की मदद से स्क्रीन पर दिखाई दे रही किसी चीज को घेरकर उसके बारे में जानकारी खोजी जा सकती है। Gemini का इस्तेमाल सवाल पूछने और अलग-अलग कामों में Al सहायता लेने के लिए किया जा सकता है।
हालांकि कुछ Al सुविधाओ की उपलब्धता देश, भाषा, ऐप और इंटरनेट कनेक्शन के हिसाब से अलग हो सकती है। Samsung भी अपनी वेबसाइट पर Al सुविधाओं की उपलब्धता को डिवाइस और क्षेत्र के अनुसार बदलने की बात कहता है।
Samsung Knox से मिलेगी सुरक्षा
फोन में Samsung Knox सुरक्षा भी दी गई है। Samsung के अनुसार Knox Vault संवेदनशील जानकारी जैसे पासवर्ड और पासकी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
इसके अलावा Galaxy A08 को lP64 रेटिंग मिली है। इसका मतलब फोन धूल से सुरक्षा और पानी के छींटों से सीमित सुरक्षा देता है। इसे पानी में डूबोने या स्विमिंग पूल में इस्तेमाल करने वाला फोन नहीं समझना चाहिए। Samsung के अनुसार पानी और धूल से सुरक्षा समय के साथ कम भी हो सकती है।
क्या Galaxy A08 को 6 साल चलाना सही रहेगा?
Galaxy A08 की सबसे मजबूत बात यही है कि Samsung ने लंबे समय लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया है।अगर कोई व्यक्ति फोन को सामान्य कामों के लिए इस्तेमाल करता है और बहुत ज्यादा गेमिंग या भारी ऐप नहीं चलता, तो लंबे समय तक इसे इस्तेमाल करने का विकल्प मौजूद है।
6,000mAh बैटरी भी लंबे इस्तेमाल में मदद कर सकती है। इसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प उन लोगों के लिए उपयोगी है जो फोन में बहुत सारी फोटो और वीडियो रखते हैं।
लेकिन ₹18,499 कीमत पर खरीदने से पहले यह भी देखना चाहिए कि आपको 5G की जरूरत है या नहीं, क्योंकि Galaxy A08 भारत में 4G LTE फोन है।Samsung की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन में 2G, 3G और 4G LTE नेटवर्क दिए गए हैं।
Galaxy A08 किसके लिए अच्छा विकल्प है?
यह फोन उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है जिन्हें बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहिए।
खास तौर पर माता-पिता या ऐसे उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है जिन्हें कॉलिंग, WhatsApp, YouTube, सोशल मीडिया और सामान्य इंटरनेट इस्तेमाल के लिए फोन चाहिए।
वहीं अगर आपकी प्राथमिकता 5G, ज्यादा RAM, तेज गेमिंग या AMOLED स्क्रीन है, तो ₹18,499 के आसपास दूसरे स्मार्टफोन भी देखना समझदारी होगी।
निष्कर्ष
Samsung Galaxy A08 को भारत में ₹18,499 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें 6.7 इंच 90Hz HD+ डिस्प्ले MediaTek Helio G99+,4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 50MP डुअल रियर कैमरा और 6,000mAh बैटरी मिलती है।
फोन की सबसे खासियत इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Samsung 6 पीढ़ी तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। साथ में Circle to Search, Gemini और Perplexity जैसे Al फीचर्स भी दिए गए हैं।
अगर आपका फोकस लंबी बैटरी, भरोसेमंद ब्रांड और कई साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट पर है, तो Galaxy A08 एक विकल्प हो सकता है। लेकिन 5G या ज्यादा पावरफुल प्रदर्शन की जरूरत वाले खरीदारों को खरीदने से पहले इसी कीमत के दूसरे फोन से तुलना जरूर करनी चाहिए।
