WhatsApp Bill Payments: फीचर भारत में लॉन्च हो गया है। अब WhatsApp पर बिजली, पानी, गैस, FASTag, बीमा, क्रेडिट कार्ड और लोन समेत 30 कैटेगरी के बिल भरें जा सकेंगे। जानिए फीचर कैसे काम करेगा और भुगतान का तरीका क्या है।
WhatsApp Bill Payments अब एक ही ऐप में होंगे रोजमर्रा के कई जरूरी भुगतान
WhatsApp भारत में सिर्फ चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला ऐप नहीं रह गया है। कंपनी लगातार इसमें ऐसे फीचर्स जोड़ रही है, जिनसे यूजर्स को रोजमर्रा के कामों के लिए अलग-अलग ऐप पर जाने की जरूरत कम हो। इसी कड़ी में WhatsApp ने भारत में Bill Payments फीचर लॉन्च कर दिया है।
अब यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के घरेलू और यूटिलिटी बिल खोजकर उनका भुगतान कर सकेंगे। इनमें बिजली, गैस, और पानी जैसे सामान्य बिलों के अलावा FASTag, बीमा, क्रेडिट कार्ड, और लोन की किस्त जैसे भुगतान भी शामिल हैं।Meta के आधिकारिक ऐलान के अनुसार यह सुविधा Bharat Connect यानी BBPS नेटवर्क पर आधारित है। इसके जरिए WhatsApp यूजर्स को 22,722 बिलर्स और 30 कैटेगरी तक पहुंच मिलेगी। भुगतान के लिए UPI के साथ डेबिट और क्रेडिट कार्ड का विकल्प भी दिया गया है।
फिलहाल इस सुविधा का रोलआउट चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक Android और IOS यूजर्स के लिए इसे आने वाले हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा।WhatsApp के मुताबिक यह फीचर यूजर्स को बिल खोजने, मैनेज करने और भुगतान करने की सुविधा एक
ही जगह देने के उद्देश्य से पेश किया गया है।
WhatsApp पर किन-किन बिल का भुगतान कर सकेंगे?
WhatsApp के नए Bill Payments फीचर की खासियत इसका बड़ा Billers Network है। Bharat Connect नेटवर्क से जुड़ने के कारण यूजर्स को अलग-अलग तरह के बिलर्स और भुगतान सेवाओं तक पहुंच मिलती है। कंपनी ने जिन प्रमुख कैटेगरी का उल्लेख किया है, उनमें बिजली, गैस, पानी, FASTag, बीमा, केडिट कार्ड और लोन रिपेमेंट शामिल हैं। इसके अलावा Bharat Connect नेटवर्क में उपलब्ध अन्य बिल कैटेगरी भी WhatsApp के Payments सेक्शन में दिखाई जा सकती हैं। इसका मतलब यह है कि हर बिल के लिए अलग-अलग वेबसाइट या ऐप खोलने की जरूरत कम हो सकती है।
उदाहरण के तौर पर अलग किसी व्यक्ति को घर का बिजली बिल भरना है, तो वह WhatsApp के Payments सेक्शन में जाकर संबंधित कैटिगरी और बिलर चुन सकता है। इसी तरह गैस, पानी या किसी अन्य उपलब्ध सेवा के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
Bharat Connect यानी BBPS क्या है और WhatsApp ने इसे क्यों चुना?
WhatsApp का नया Bill Payments फीचर अपने स्तर पर अलग-अलग बिजली बोर्ड, गैस कंपनियों या बैंकों से सीधे जुड़ने के बजाय Bharat Connect नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। Bharat Connect को पहले Bharat Bill Payment System यानी BBPS के नाम से जाना जाता था। यह भारत के बिल भुगतान इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण नेटवर्क है, जिसके जरिए अलग-अलग प्रकार के बिलर्स को एक इंटरऑपरेबल
भुगतान व्यवस्था से जोड़ा जाता है। WhatsApp के लिए इसका फायदा यह है कि उसे हर एक बिलर के साथ अलग-अलग व्यवस्था तैयार करने के बजाय पहले से मौजूद नेटवर्क के माध्यम से बड़ी संख्या में बिलर्स तक पहुंच मिलती है।
Meta ने बताया है कि WhatsApp Bill Payments में Bharat Connect के जरिए 22,722 बिलर्स को 30 कैटेगरी में उपलब्ध कराया जा रहा है।यहीं वजह है कि नया फीचर केवल बिजली या पानी के बिल तक सीमित नहीं है।
WhatsApp पर Bill Payment कैसे करेंगे?
WhatsApp ने इस सुविधा को इस्तेमाल करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी है। कंपनी के आधिकारिक विवरण के अनुसार यूजर WhatsApp की होम स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले ₹ आइकन पर टैप करके Bill Payments सेक्शन तक पहुंच सकता है।
इसके बाद प्रक्रिया कुछ इस तरह होगी:
पहला चरण: WhatsApp खोलें और ऊपर दिए गए ₹ आइकन पर टैप करें।
दूसरा चरण: उपलब्ध Bill Category में से अपनी जरूरत के अनुसार बिजली, गैस, पानी, FASTag, बीमा या अन्य कैटेगरी चुनें।
तीसरा चरण: संबंधित Biller को चुनकर अपना Account या Consumer Details दर्ज करें।
चौथा चरण: WhatsApp उपलब्ध बिल की जानकारी और राशि दिखाएगा। भुगतान से पहले इन विवरणों को ध्यान से जांचें।
पांचवां चरण: UPI, Debit Credit या Credit Card में से उपलब्ध भुगतान विकल्प चुनें।
छठा चरण: भुगतान की पुष्टि करें।
Meta के अनुसार भुगतान के बाद यूजर्स पिछले भुगतानों और आने वाले बिलों को भी Payments सेक्शन में देख सकेंगे।
एक ही Biller के कई अकाउंट भी कर सकेंगे मैनेज
WhatsApp Bill Payments में सिर्फ बिल भरने की सुविधा ही नहीं है, बल्कि कई अकाउंट मैनेज करने का विकल्प भी दिया गया है। मान लीजिए किसी व्यक्ति के घर और ऑफिस दोनों के बिजली कनेक्शन हैं। इसी तरह परिवार के अलग-अलग सदस्यों के अलग-अलग बिल अकाउंट हो सकते हैं। WhatsApp के अनुसार एक ही Biller के तरह कई अकाउंट मैनेज किए जा सकेंगे। इससे हर बार पूरी जानकारी दोबारा दर्ज करने की जरूरत कम हो सकती है।
Meta के मुताबिक जिन Billers को यूजर WhatsApp के जरिए पहले भुगतान कर चुका है, वे Payments Home पर आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं। इससे दोबारा बिल भरने के लिए संबंधित सेवा खोजने में कम समय लग सकता है।
क्या WhatsApp पर लोन की EMI भी भर सकेंगे?
हां, WhatsApp ने Bill Payments के तहत Loan Repayments को भी शामिल किया है।
लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि भारत की हर बैंक या हर वित्तीय संस्था की हर तरह की Loan EMI WhatsApp पर उपलब्ध होगी। सुविधा संबंधित Biller की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
क्या WhatsApp Bill Payments सुरक्षित है?
WhatsApp के अनुसार Bill Payments को भुगतान की मौजूदा व्यवस्था के साथ जोड़ा गया है और UPI तथा कार्ड भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन किसी भी डिजिटल भुगतान की तरह यूजर को अपनी तरफ से सावधानी बरतनी जरूरी है।
क्या WhatsApp Pay पूरी तरह PhonePe या Google Pay की जगह ले सकता है?
फिलहाल ऐसा कहना जल्दबाजी होगी।
WhatsApp का नया Bill Payments फीचर निश्चित रूप से उपयोगी है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से WhatsApp पर काफी समय बिताते हैं। लेकिन PhonePe, Google Pay और अन्य डिजिटल पेमेंट ऐप्स में लंबे समय से Bill Payments, Recharge, UPI और दूसरी सुविधाएं मौजूद हैं।
निष्कर्ष:
WhatsApp बना रहा है रोजमर्रा के कामों का बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
WhatsApp का नया Bill Payments फीचर भारत में ऐप की भूमिका को और बड़ा कर सकता है। अब WhatsApp सिर्फ मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल तक सीमित नहीं है। कंपनी पहले UPI Payments और Mobile Recharge जैसी सुविधाएं जोड़ चुकी है और अब Bill Payments के जरिए रोजमर्रा के वित्तीय कामों को भी एक ही जगह लाने की कोशिश कर रही है।
नए फीचर के जरिए 22,722 Billers और 30 Categories तक पहुंच मिलेगी। बिजली, गैस, पानी, FASTag, बीमा, क्रेडिट कार्ड, और लोन रिपेमेंट जैसे भुगतान किए जा सकेंगे। UPI के साथ Debit और Credit Card से भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
सबसे उपयोगी बात यह है कि यूजर्स पिछले भुगतान देख सकेंगे, आने वाले बिलों को मैनेज कर सकेंगे और एक ही Biller के तहत कई अकाउंट रख सकेंगे।हालांकि फीचर का Rollout अभी चरणबद्ध है और सभी Android तथा IOS यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।
कुल मिलाकर WhatsApp का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते Digital Payments Ecosystem में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत कर सकता है। आने वाले समय में अगर ज्यादा सेवाएं WhatsApp के अन्दर उपलब्ध होती हैं, तो
यूजर्स के लिए रोजमर्रा के कई डिजिटल काम एक ही ऐप से करना संभव हो सकता है।
